अलीगढ़ चुनाव: दोपहर एक बजे तक 32.07 प्रतिशत हुआ मतदान, मंडलायुक्त ने भी डाला वोट
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में हो रहे मदतान में अलीगढ़ की भी सात विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 32.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अलीगढ़ का मतदान हर 2 घंटे में दोगुना होता जा रहा है। जहां सुबह 9:00 बजे तक 8.39 प्रतिशत था। वहीं, …
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में हो रहे मदतान में अलीगढ़ की भी सात विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 32.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अलीगढ़ का मतदान हर 2 घंटे में दोगुना होता जा रहा है। जहां सुबह 9:00 बजे तक 8.39 प्रतिशत था। वहीं, 11 बजे तक 17.91 और दोपहर एक बजे तक 32 फीसदी से अधिक हो गया। देखें विधानसभाओं में वोटिंग प्रतिशत…
खैर- 37.3
बरौली- 34.17
अतरौली- 31.2
छर्रा- 29.4
कोल- 28.25
अलीगढ़- 26.5
इगलास- 32
अलीगढ़ चुनाव: मंडलायुक्त ने किया मतधिकार का प्रयोग
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अलीगढ़ चुनाव: छर्रा से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने डाला वोट
अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने अपने मातधिकारी का प्रयोग किया। वहीं, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह और पुत्र वधू प्रेमलता ने भी वोट डाला।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: शराब पीकर कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार
