एयरटेल ने शुरू की ‘एक्स्ट्रीम प्रीमियम’ नाम की नई वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने नई वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम’ शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह नई सेवा 149 रुपये प्रति माह के शुल्क पर एकल सब्सक्रिप्शन के साथ 15 लोकप्रिय वीडियो ऐप की सामग्री की पेशकश करती है। एयरटेल डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदर्श नायर ने कहा …

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने नई वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम’ शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह नई सेवा 149 रुपये प्रति माह के शुल्क पर एकल सब्सक्रिप्शन के साथ 15 लोकप्रिय वीडियो ऐप की सामग्री की पेशकश करती है।

एयरटेल डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदर्श नायर ने कहा कि इस नई पेशकश के जरिए एयरटेल की योजना दो करोड़ नए ग्राहक बनाने की है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ‘एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम’ पर ग्राहकों को 10,500 से अधिक मूवी और शो देखने को मिलेंगे, इसके अलावा सोनीलिव, इरोज नाऊ, शेमारू, अल्ट्रा आदि कई ‘लाइव चैनल’ भी इस पर देखे जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-

खुदरा मुद्रास्फीति के 2022-23 में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: आरबीआई

 

संबंधित समाचार