इजरायली हमलों की सीरियाई विदेश मंत्रालय ने की निंदा, कहा- जवाब दे सकता है सीरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दमिश्क। सीरीया अपने क्षेत्र में हुए इजारयली हमलों का जवाब देने के लिए सभी कानूनी साधनों का उपयोग कर सकता है। यह जानकारी सीरियाई विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी। इजरायली सेना ने कहा कि सीरिया के क्षेत्र से विमान-रोधी मिसाइल के लांच के बाद उसने सीरियाई वायु रक्षा पर हमला किया। वहीं सीरियाई सुरक्षा …

दमिश्क। सीरीया अपने क्षेत्र में हुए इजारयली हमलों का जवाब देने के लिए सभी कानूनी साधनों का उपयोग कर सकता है। यह जानकारी सीरियाई विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी। इजरायली सेना ने कहा कि सीरिया के क्षेत्र से विमान-रोधी मिसाइल के लांच के बाद उसने सीरियाई वायु रक्षा पर हमला किया।

वहीं सीरियाई सुरक्षा बलों ने बताया कि हमले में एक सैनिक मारा गया और पांच अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने बयान में कहा,“सीरिया बुधवार सुबह उनके क्षेत्र पर हुए कायरतापूर्ण इजरायली हमले की कड़ी निंदा करता है।” विदेश मंत्रालय ने यह भी ध्यान दिलाया कि इजरायल का यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र नियमों का उल्लंघन करता है।

बयान में कहा गया,“इन हमलों को करवाने और इन्हें प्रोत्साहित करनेवालों पर नकारात्मक प्रभाव पर पड़ सकता है। सीरिया के पास जवाब में कानूनी साधनों का उपयोग करने का अधिकार है।” समय-समय पर इज़रायल ने सीरिया पर हमले करते हुए कहा कि उसके अभियानों का उद्देश्य अरब में ईरानी सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करना है।

संबंधित समाचार