बहराइच: हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने भेजा जेल, विभिन्न मामलों में दर्ज हैं 22 मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की मोतीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ के विरुद्ध अपराध के वन संरक्षण अधिनियम समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने विधान सभाचुनाव को बेहतर कराने के लिए जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए …

बहराइच। जिले की मोतीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ के विरुद्ध अपराध के वन संरक्षण अधिनियम समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने विधान सभाचुनाव को बेहतर कराने के लिए जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने उप निरीक्षक राम आशीष यादव, मुलायम यादव, जाम मोहम्मद की टीम गठित कर छापेमारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में गुंडा एक्ट के अपराधी के मौजूद होने की जानकारी मिली।

जिस पर रात सवा बारह बजे पुलिस टीम ने छापा मरते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिच्चा पुत्र रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से बरामद दो कारतूस और कट्टा को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुंडा एक्ट और वन संरक्षण अधिनियम समेत 22 मुकदमे आरोपी पर दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में चुनावी मैदान में 74 उम्मीदवार, 16 की उम्मीदवारी हुई निरस्त

संबंधित समाचार