मुरादाबाद : रैम शाखा ने किया डेढ़ सौ करोड़ का ऋण वितरण, कर्मचारियों में हर्ष
मुरादाबाद, अमृत विचार। पंजाब नेशनल बैंक की ऋण शाखा बैंक रैम द्वारा वित्तीय वर्ष में डेढ़ सौ करोड़ ऋण वितरण किया गया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर बैंक कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई। मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह ने बताया कि डेढ़ सौ करोड़ का ऋण रिटेल एग्रीकल्चर व एमएसएमई में किया है। मंडल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पंजाब नेशनल बैंक की ऋण शाखा बैंक रैम द्वारा वित्तीय वर्ष में डेढ़ सौ करोड़ ऋण वितरण किया गया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर बैंक कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई।
मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह ने बताया कि डेढ़ सौ करोड़ का ऋण रिटेल एग्रीकल्चर व एमएसएमई में किया है। मंडल के तीनों जिलों रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करती है। यहां 10 लाख से अधिक राशि से एक करोड़ तक के ऋण स्वीकृत किए जाते हैं।
उधर, एनसीसी प्रभारी संजय कुमार जैन ने बताया की रैम शाखा इस वर्ष शेष अवधि में नित्य नई ऊंचाइयों को छुए गी जिससे रिटेल एग्रीकल्चर व एमएसएमई ऋण आंकड़ों में ज्यादा वृद्धि होगी। इस मौके पर एमपी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, एजाज हामिद आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : लोकतंत्र की यही पुकार, शत-प्रतिशत मतदान अबकी बार
