रायबरेली: सपा के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल, हुआ स्वागत
रायबरेली। विधानसभा के चुनावी समर में सपा को झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज दो बार बछरावां के विधायक रहे राम लाल अकेला और सलोन की विधायक रही आशा किशोर ने भाजपा का कमल थाम लिया। इन दोनों के भाजपा में आने से सपा के जातिगत वोटबैंक पर असर पड़ने के कयास लग …
रायबरेली। विधानसभा के चुनावी समर में सपा को झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज दो बार बछरावां के विधायक रहे राम लाल अकेला और सलोन की विधायक रही आशा किशोर ने भाजपा का कमल थाम लिया। इन दोनों के भाजपा में आने से सपा के जातिगत वोटबैंक पर असर पड़ने के कयास लग रहे हैं। दोनों ही नेता दलित और पिछड़ों में खासा दखल रखते हैं। दोनों पूर्व विधायकों का भाजपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बछरावां से पूर्व विधायक रामलाल अकेला व सलोन से पूर्व विधायक आशा किशोर का भाजपा जिला कार्यालय सुपर मार्केट में जोरदार स्वागत हुआ। फूल माला व भाजपा का पटका पहना कर दोनों पूर्व विधायकों का जोरदार स्वागत किया गया है।
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रामलाल अकेला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए मैंने 30 साल तक संघर्ष किया पार्टी को मजबूत किया लेकिन पार्टी ने हमारी व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बछरावां से ऐसे व्यक्ति को विधानसभा का टिकट दे दिया जिसे कोई भी नहीं जानता था। इस बार एक बार फिर से प्रदेश में योगी सरकार आएगी वह जिले में 6 की 6 विधानसभा सीट भाजपा की होगी।
वही सलोन से समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक आशा किशोर ने कहा कि मैं पार्टी के लिए अपने विधानसभा में 10 साल से काम कर रही हूं लेकिन इस बार पार्टी ने बंगाल से आए एक ऐसे प्रत्याशी को टिकट दे दिया जिसे यहां की जनता जानती तक भी नहीं है इसी अपमान के कारण मैंने समाजवादी पार्टी को छोड़ने का फैसला किया था।
यह भी पढ़े – अगर आप हैं डैंड्रफ से परेशान तो शैंपू का चयन करने से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान
