यूपी चुनाव 2022: कासगंज से प्रधानमंत्री मोदी गिनाएंगे योगी सरकार की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/कासंगज। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में एक चुनावी सभा ‘जन चौपाल रैली’ को संबोधित करेंगे। रैली में कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं की आठ विधानसभाओं के लोग रैली स्थल से उनका संबोधन सुनेंगे वहीं बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा और फर्रुखाबाद की 18 विधानसभाओं के 89 स्थानों पर एलईडी प्रसारण के माध्यम से …

लखनऊ/कासंगज। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में एक चुनावी सभा ‘जन चौपाल रैली’ को संबोधित करेंगे। रैली में कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं की आठ विधानसभाओं के लोग रैली स्थल से उनका संबोधन सुनेंगे वहीं बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा और फर्रुखाबाद की 18 विधानसभाओं के 89 स्थानों पर एलईडी प्रसारण के माध्यम से लोग उनका संबोधन सुनेंगे।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं प्रधानमंत्री मोदी की रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार को होने वाली जन चौपाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासगंज की पटियाली विधानसभा के अशोकपुर, निकट सराय कुतकपुर, दरियाबाद रोड़, पटियाली, कासगंज में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्यक्ष रूप से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे जिसका वर्चुअल प्रसारण भाजपा के सभी सोशल मीडिया हैंडल से किया जाएगा।

इस प्रत्यक्ष रैली में कासगंज जिले की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा के अन्य मण्डलों एवं एटा जिले की अलीगंज, एटा, और मारहरा विधानसभा तथा फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज और बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभाओं में प्रत्यक्ष विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

रैली में बरेली की बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, और बरेली कैंट विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा हाथरस की हाथरस, सादाबाद और सिकन्दरा में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं। फिरोजाबाद की टून्डला,जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व सिरसागंज विधानसभाओं में जनचौपाल रैली का प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की गई है।

फर्रूखाबाद की अमृतपुर और फर्रुखाबाद विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा एटा जिले की जलेसर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे। यहां पर कुल 89 सांगठनिक मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक लाख से ज्यादा लोग सीधे जन चौपाल रैली का प्रसारण देखेंगे। इसके अतिरिक्त इन जिलों के 7147 बूथों पर शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को टेलीविजन के माध्यम से भी रैली दिखाने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं, वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री का संबोधन विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-बीकानेर में सीवरेज प्लांट के बॉयलर के फटने से दो लोगो की मौत

संबंधित समाचार