गोरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में किया गया शहीदों के परिजनों का सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। आज गुरुवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर की 45वीं यू.पी. बटालियन एनसीसी एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे. के. लाल के मार्गदर्शन में देश के लिए अपनी प्राण की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद कमांडर रामेन्द्र कुमार (43 असम …

गोरखपुर। आज गुरुवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर की 45वीं यू.पी. बटालियन एनसीसी एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे. के. लाल के मार्गदर्शन में देश के लिए अपनी प्राण की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में शहीद कमांडर रामेन्द्र कुमार (43 असम राइफल्स), शहीद मेजर नीरज कुमार पांडेय (सिग्नल रेजिमेंट), शहीद नायब सूबेदार राघव प्रसाद पाण्डेय, सेना मैडल (18 राजपूत रेजिमेंट), शहीद जी.डी.एस.एम. रमेश कुमार (14 गार्ड्स ग्लेशियर सेक्टर), शहीद नायक राम बहादुर (15 कुमायु रेजिमेंट), शहीद नायक रणजीत सिंह तथा शहीद हवलदार नन्द लाल (5 पैरा-मिलेटरी) के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पार कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. एस. डी. शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए जागरूक किया। सभी शहीदों के परिजनों को उनके देश के लिए त्याग पर उनका हौसला बढ़ाते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का संचालन 45वीं यू.पी. बटालियन एनसीसी के एएनओ ले. डॉ. अमित मसीह ने किया। इस मौके पर बटालियन से आये परेड इंस्ट्रक्टर के रूप में सूबेदार नारायण चंद ठाकुरी, सी.एच.एम. रीवाज गुरुंग, हवलदार गणेश मगर और सहादेव थापा तथा कॉलेज के कैडेट्स मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: गड्ढे में खोदाई के दौरान पुलिस को मिला युवती का शव, फफक कर रो पड़ी मां

संबंधित समाचार