एबीवीपी चला रही ‘मेरा वोट- मेरी आवाज’ अभियान, मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: निधि त्रिपाठी
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी प्रक्रिया के दौरान ‘मेरा वोट- मेरी आवाज’ अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर …
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी प्रक्रिया के दौरान ‘मेरा वोट- मेरी आवाज’ अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रही है। ‘मेरा वोट- मेरी आवाज’ अभियान के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, डोर-टू-डोर कैंपेन, छात्राओं हेतु शक्ति संवाद, मतदाता दौड़, गांव बस्तियों में रात्रि चौपाल जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
साथ ही डिजिटल माध्यम से जागरुकता हेतु प्रचार- प्रसार व संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है। ‘मेरा वोट- मेरी आवाज पर थीम सांग भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद मतदाताओं से आह्वान कर रही है कि मेरा वोट शिक्षा के व्यापारीकरण, परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, दंगाइयों पर चोट के लिए हो तथा मेरी आवाज सुरक्षित प्रदेश, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, औद्योगिक विकास, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उत्थान, समरस समाज, नारी सुरक्षा व स्वालंबन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हो।
मतदाता वोट डाले तथा उक्त बातों को ध्यान में रखकर वोट दे, यह अभाविप के ‘मेरा वोट- मेरी आवाज’ अभियान का उद्देश्य है। हम अपना मूल्यवान वोट ‘नोटा’ दबाकर व्यर्थ न करें इसलिए ‘से नो टू नोटा’ को लेकर भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में अभाविप गोरक्ष प्रान्त की अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: चिलुआताल थानाक्षेत्र में अज्ञात युवक का मिला शव
