बहराइच: धर्मशाला और शिव मंदिर तोड़े जाने पर स्वर्णकार समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
बहराइच। स्वर्गीय श्यामलाल सर्राफ धर्मशाला और भगवान शिव मंदिर तोड़ने के विरोध में स्वर्णकार समाज ने प्रदर्शन किया। स्वर्णकार समाज के लोग सदर विधायक पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। मोहल्ला बशीरगंज में स्थापित था शिव मंदिर, धर्मशाला बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज में स्वर्गीय श्याम लाल सर्राफ धर्मशाला …
बहराइच। स्वर्गीय श्यामलाल सर्राफ धर्मशाला और भगवान शिव मंदिर तोड़ने के विरोध में स्वर्णकार समाज ने प्रदर्शन किया। स्वर्णकार समाज के लोग सदर विधायक पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
मोहल्ला बशीरगंज में स्थापित था शिव मंदिर, धर्मशाला
बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज में स्वर्गीय श्याम लाल सर्राफ धर्मशाला और भगवान शिव मंदिर स्थापित था। स्वर्णकार समाज के लोग गुरुवार को धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि सदर विधायक की मिलीभगत से धर्मशाला को तोड़ दिया गया है।
धर्म शाला में स्थापित शिव मंदिर को भी तोड़ दिया गया है। नाराजगी जताते हुए सदर विधायक पर संलिप्त होने का आरोप लगाया है। स्वर्णकार समाज के लोगों का कहना है कि धर्मशाला समाज के श्यामलाल द्वारा जमीन देकर निर्माण कराया गया था। वर्ष 2018 में धर्म शाला के कागजात में छेड़ छाड़ कर उसको दूसरे के नाम कर दिया गया है।
स्वर्णकार समाज ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
मोहल्ले के लोग सदर विधायक का बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही न्याय की मांग मुख्यमंत्री से की है। समाज के लोगों का कहना है कि तीन बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जांच कमेटी गठित की गई। लेकिन स्थानीय विधायक की मिली भगत से जांच फाइल दबवा दी गई है।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, सपा एक परिवार व कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी : जेपी नड्डा
