अयोध्या: शत प्रतिशत मतदान कराने को विहिप ने चलाया जागरुकता अभियान
अयोध्या। नगरवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को अयोध्या के राजा श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लेकर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान लोगों में श्रीराम जन्म भूमि का प्रसाद व रज कण भी भेंट की गई। घर-घर जाकर …
अयोध्या। नगरवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को अयोध्या के राजा श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लेकर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान लोगों में श्रीराम जन्म भूमि का प्रसाद व रज कण भी भेंट की गई।
घर-घर जाकर नगरवासियों में पत्रक वितरित करके विश्व हिंदू परिषद ने अपील की है कि सर्वसमाज को ऐसी सरकार चुननी चाहिए जिसका नेतृत्व ईमानदार हो। परिषद के पदाधिकारियों ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से जानकारी करने का तरीका बताते हुए वेबसाइट की जानकारी भी दी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र, संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज, विहिप के महानगर प्रचारक अनिल, संरक्षक पंडित रामजी मिश्रा, विभाग अध्यक्ष विजय सिंह बंटी, विभाग मंत्री व विधानसभा समन्वयक धीरेश्वर वर्मा और सह समन्वयक कृष्ण कुमार, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, महानगर मंत्री अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में विहिप के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क प्रारंभ किया जो चुनाव तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: धर्मशाला और शिव मंदिर तोड़े जाने पर स्वर्णकार समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
