आगरा: सुबह ठंड के बाद तेज हुई धूप तो उमड़े मतदाता, शाम पांच बजे तक पचास फीसदी हुआ मतदान
आगरा। पर्यटन नगरी आगरा में सुबह कोहरे के बाद निकली धूप में लोगों ने जमकर मतदान किया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम के छह बजे तक चलता रहा। आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए ये मतदान चलता रहा। गुरुवार को जैसे ही सूर्य देवता ने दर्शन दिए, बड़ी संख्या में लोग …
आगरा। पर्यटन नगरी आगरा में सुबह कोहरे के बाद निकली धूप में लोगों ने जमकर मतदान किया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम के छह बजे तक चलता रहा। आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए ये मतदान चलता रहा।
गुरुवार को जैसे ही सूर्य देवता ने दर्शन दिए, बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए निकलने लगे। आगरा दक्षिण के एत्मादपुर व फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथ में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। आगरा में शाम पांच बजे तक कुल पचास फीसदी मतदान हुआ है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: शत प्रतिशत मतदान कराने को विहिप ने चलाया जागरुकता अभियान
