बरेली: मतदाता जागरुकता रैली निकाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने सभी स्वयंसेवकों को अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी डा. यशार्थ गौतम एवं डा. बृजवास कुशवाहा के नेतृत्व में …

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने सभी स्वयंसेवकों को अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा।

कार्यक्रम अधिकारी डा. यशार्थ गौतम एवं डा. बृजवास कुशवाहा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। इसके साथ ही मतदाता की शपथ ली गई। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के शहीद स्मारक पार्क में श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती कालीबाड़ी एवं खुर्रम गोटिया में मतदान के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रेलवे से बुक कराये पार्सल की जान सकेंगे लोकेशन

संबंधित समाचार