बरेली: रुपये निकालने वाले ग्राम विकास अधिकारी ने पेश किये दस्तावेज
बरेली ,अमृत विचार। बिथरी चैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को शिकायतों के आधार पर एक दिन पूर्व डीसी मनरेगा कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया था। सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी ने रातोंरात करीब 9 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जब इसकी जानकारी डीपीआरओ को हुई तो उन्होंने …
बरेली ,अमृत विचार। बिथरी चैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को शिकायतों के आधार पर एक दिन पूर्व डीसी मनरेगा कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया था। सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी ने रातोंरात करीब 9 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जब इसकी जानकारी डीपीआरओ को हुई तो उन्होंने संबंधित से अभिलेख मांगे हैं।
गुरुवार देर शाम तक ग्राम विकास अधिकारी ने दस्तावेज पेश कर दिये हैं। जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत उरड़ला जागीर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आलोक यादव तैनात थे। ग्रामीणों की शिकायतों पर मंगलवार देर रात जिला विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने उन्हें डीसी मनरेगा गंगाराम के यहां संबद्ध कर दिया।
जब इसकी भनक ग्राम विकास अधिकारी आलोक यादव को लगी, तो उसने विभिन्न मदों में ग्राम पंचायत के खाते से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिये। बुधवार को ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीपीआरओ धर्मेद्र कुमार अभिलेख व बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी आलोक यादव ने सभी अभिलेख दिए हैं।
डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट के अलावा किन-किन मदों में ग्राम पंचायत के खाते से निकाले गए रुपये को खर्च किया गया आदि दस्तावेज मंगवा लिए हैं। जांच शुरू कर दी गई है, अगर जांच में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
