मोदी जी जिन्ना नहीं, गन्ना पर चुनाव लड़ो : संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि भाजपा झगड़े कराने वाली पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी जी जिन्ना-जिन्ना नहीं गन्ना-गन्ना पर चुनाव लड़ो। गुरुवार को आप के प्रदेश प्रभारी ने नुमाइश ग्राउंड पर पार्टी …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि भाजपा झगड़े कराने वाली पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी जी जिन्ना-जिन्ना नहीं गन्ना-गन्ना पर चुनाव लड़ो।

गुरुवार को आप के प्रदेश प्रभारी ने नुमाइश ग्राउंड पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश से भाजपा हारेगी तो पूरे देश से सफाया हो जायेगा। कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो गुंडे, माफिया व धर्म के नाम पर भय फैलाने वालों का इलाज हो जायेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया।

कहा कि आप लोग पांच साल से क्या कर रहे थे, जो अब नकली घोषणाएं कर रहे हैं। जब चुनाव होता है तब भाजपा पाकिस्तान का नाम लेकर 130 करोड़ की आबादी को डराने का काम करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत सभी पदों पर हिंदू बैठे हैं फिर भी पलायन कैसे हो गया। भाजपा नकली मुद्दों पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है।

कहा कि तीन दिन से हिजाब का मुद्दा उठ रहा है। भाजपाई कह रहे हैं कि हिजाब उतार देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी धर्मों की महिलाएं घूंघट निकालती हैं। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का नाम लेकर लोगों को बहकाया जा रहा है।

संबंधित समाचार