लखनऊ: ढलान पर आया कोरोना संक्रमण, केवल तीन जिलों में हैं एक हजार से ज्यादा सक्रिय मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण ढलान पर हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में दो हजार 326 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है। इस अवधि में चार हजार 357 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुये है जिसके कारण प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 18 हजार 016 रह …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण ढलान पर हैं। बीते 24 घंटों में राज्य में दो हजार 326 नये कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आये है। इस अवधि में चार हजार 357 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुये है जिसके कारण प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 18 हजार 016 रह गई है।

इस अवधि में प्रदेश में कोरोना से 13 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में अब राजधानी लखनऊ, झांसी तथा गौतमबुद्ध नगर में ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा हैं।

निरंतर किया जा रहा कोविड वैक्सीनेशन का काम

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में बीते बुधवार को एक दिन में कुल एक लाख 96 हजार 978 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में बीते बुधवार को एक दिन में 10 लाख 05 हजार 200 वैक्सीन की डोज दी गयी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने कहा, लोग अवश्य करवाएं टीकाकरण

उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 15 करोड़ दो लाख छह हजार 051 वयस्कों को पहली डोज तथा 10 करोड 86 लाख 65 हजार 484 को दूसरी डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि कल तक एक करोड़ 13 लाख 14 हजार 667 किशोरों को पहली डोज तथा नौ लाख 98 हजार 582 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह कल तक 18 लाख 54 हजार 729 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक कुल मिलाकर 27 करोड़ 30 लाख 39 हजार 513 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने प्रदेश में सभी से अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाने की अपील करते हुये कहा कि जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: सपा, कांग्रेस की सरकारें रहीं घोटालेबाजों की सरकार : महेंद्र नाथ पांडेय

संबंधित समाचार