संभल : “भाजपा ने सुख-समृद्धि के लिए किया विकास”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा व समृद्धि पर जोर दिया है। महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश में दंगे नहीं हो रहे हैं। गुंडे व माफिया के आशियाने पर बुलडोजर चलाकर प्रदेश में विकास की गति तेज कर दी है। यह बात गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बबराला में आयोजित …

संभल/बबराला, अमृत विचार। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा व समृद्धि पर जोर दिया है। महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश में दंगे नहीं हो रहे हैं। गुंडे व माफिया के आशियाने पर बुलडोजर चलाकर प्रदेश में विकास की गति तेज कर दी है। यह बात गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बबराला में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने चंदौसी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर भी लगातार तंज कसे।

मुख्यमंत्री चार बजे गुन्नौर विस क्षेत्र के बबराला स्थित बाबूराम भाय सिंह डिग्री कालेज पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से असमोली और गुन्नौर की जनता से प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा व समृद्धि पर जोर दिया है। महिलाएं आज सुरक्षित हैं। देश व प्रदेश में दंगे नहीं हो रहे हैं। गुंडे व माफिया के आशियानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। प्रदेश में विकास की गति तीव्र हो गई है। भाजपा सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय प्रदान किए हैं। सबका साथ सबका विकास पर काम किया जा रहा है। किसी भी योजना के लाभ में भेदभाव नहीं किया जा रहा।

उन्होंने सपा व बसपा को भी आड़े हाथ लिए। कहा कि पिछली सरकार में गन्ना किसानों भुगतान समय से नहीं होता था, लेकिन हमारी सरकार ने पूरा किया। बसपा ने चीनी मिल बेचने का काम किया, लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने 4656 करोड़ रुपये का गन्ना का भुगतान जनपद संभल के लिए किया है। उन्होंने राम मंदिर समेत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में हिंदू पर्वों पर रोक लगती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने पर्वों को मनाने के विशेष निर्देश दिए। कोरोना काल में जनता का बेहतर ध्यान रखा। पिछली सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने पर जोर था, लेकिन हमारी सरकार ने मंदिर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। मथुरा, वृंदावन, काशी में मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया गया। भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, दीपक यादव, पुष्पा देवी, कुमोद वार्ष्णेय, दिनेश कौशल, नीरज वार्ष्णेय, सत्यवीर यादव, नवनीत यादव, हर्षित वार्ष्णेय व बनवारी सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार