कानपुर: फर्जी दस्तावेजों से बना डाले 50 हजार से अधिक पासपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर। फर्जी दस्तावेजों से शहर का एक ट्रांसपोर्टर अब तक करीब 50 हजार से अधिक लोगों के पासपोर्ट बनवा चुका है। दूसरे शहरों में भी उसने नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस पासपोर्ट विभाग के कर्मियों की मिलीभगत के बारे में भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में वसीम को किया था …
कानपुर। फर्जी दस्तावेजों से शहर का एक ट्रांसपोर्टर अब तक करीब 50 हजार से अधिक लोगों के पासपोर्ट बनवा चुका है। दूसरे शहरों में भी उसने नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस पासपोर्ट विभाग के कर्मियों की मिलीभगत के बारे में भी छानबीन कर रही है।
पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में वसीम को किया था गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी वसीम अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके पास से लैपटाप, कंप्यूटर, प्रिंटर, पेनड्राइव समेत अन्य सामान मिला था। कर्नलगंज पुलिस ने उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो जानकारी हुई कि वह अपने एजेंट के जरिए शिकार फंसाता था। मोटी रकम लेने के बाद उन्हें पासपोर्ट मुहैया कराता था।
पूछताछ में दस अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वह दूसरे शहरों में यही काम कर रहे हैं। वसीम दूसरे शहर के लोगों को भी पासपोर्ट मुहैया कराने का ठेका लेता था। अब तक वह 5० हजार से अधिक लोगों के पासपोर्ट बनवा चुका है। उसने शहर में कई एजेंट बना रखे थे। वह उसके लिए शिकार लाते थे। इसकी एवज में वह उनको दो हजार रुपये प्रति पासपोर्ट कमीशन देता था। जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारीè की जाएगी।
इस मामले में पासपोर्ट विभाग के कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर संलिप्तता पाई जाएगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम
यह भी पढ़ें: रायबरेली: बसपा प्रत्याशी के भाई की कार से 1.20 लाख रुपये बरामद
