रायबरेली: मकान को लेकर हुए विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधुबन क्रासिंग के पास दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर फायर झोंक दी। सिर पर गोली लगने से महिला की मौत हो गई वहीं आरोपी फरार हो गया। मधुबन क्रासिंग के पास राम शंकर अपनी पत्नी गुड्डन के …

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधुबन क्रासिंग के पास दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर फायर झोंक दी। सिर पर गोली लगने से महिला की मौत हो गई वहीं आरोपी फरार हो गया।

मधुबन क्रासिंग के पास राम शंकर अपनी पत्नी गुड्डन के साथ रहता है। गुड्डन अमेठी की रहने वाली थी। उसने राम शंकर से दूसरा विवाह किया था। घर पर गुड्डन का जेठ भी रहता है।

राम शंकर और उसके बड़े भाई कज बीच जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चलता रहा है। गुरुवार रात को भी विवाद हुआ, इस पर राम शंकर के भाई ने फायर झोंक दी जो गुड्डन के सिर पर लगी और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह ने जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: कहीं कमल तो कहीं साइिकल की है रफ्तार, कांटे की होगी टक्कर

संबंधित समाचार