बहराइच: आशीष मिश्र को जमानत मिलने पर किसानों में दिखा रोष, कहा- सरकार के दबाव में मंत्री के बेटे को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र को उच्च न्यायालय से गुरुवार को जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी लखीमपुर हिंसा में मारे गए मृतक किसानों के परिवार को हुई तो सभी रोने लगे। सभी ने सरकार पर शिथिल पैरवी करने का आरोप लगाया है। लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में तीन अक्टूबर 2021 को …

बहराइच। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र को उच्च न्यायालय से गुरुवार को जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी लखीमपुर हिंसा में मारे गए मृतक किसानों के परिवार को हुई तो सभी रोने लगे। सभी ने सरकार पर शिथिल पैरवी करने का आरोप लगाया है।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में तीन अक्टूबर 2021 को हिंसा हो गई थी। जीप चढ़ने से जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के दो किसानों की मौत हो गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा जीप चढ़ाकर किसानों को मारे जाने का आरोप लगा था। पुलिस जांच के आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

गुरुवार को उच्च न्यायालय ने गृह राज्य मंत्री के पुत्र को जमानत दे दी। जमानत मिलने की जानकारी होते ही मृतक किसानों के परिवार के लोग रोने लगे। किसान के परिवार का कहना है कि भाजपा सरकार में उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। परिजनों का आरोप है कि सरकार के दबाव के चलते ही आरोपी की जमानत मंजूर हुई है।

मृतक किसान दलजीत की मां ने कहा कि आशीष को इतनी बड़ी घटना के लिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक फांसी की सजा नहीं मिलेगी, तब तक उन सभी को न्याय नहीं मिल सकता है।

डेढ़ हजार पन्ने का चार्जशीट, फिर भी जमानत

हिंसा में नानपारा क्षेत्र निवासी सुखविंदर के पुत्र की मौत हो गई थी। आशीष को जमानत मिलने पर मृतक के पिता सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने डेढ़ हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल की। आरोप मंत्री पुत्र पर लगा। इसके बाद भी इतनी जल्दी जमानत मिलना सोच का विषय है।

पढ़ें- Rajya Sabha: निर्मला सीतारमण बोलीं- कोरोना काल में भारतीय अर्थव्यवस्था को 9.57 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार