कलाकंद में नजर आएगी निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी, फैंस फिल्म के लिए हुए सुपर एक्साइटेड
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी फिल्म कलाकंद में नजर आएगी। निर्माता रत्नाकर कुमार की आने वाली फिल्म ‘कलाकंद’ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सुशील सिंह, रीना रानी, संजय पांडेय, नीलम वशिष्ठ, संतोष …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी फिल्म कलाकंद में नजर आएगी। निर्माता रत्नाकर कुमार की आने वाली फिल्म ‘कलाकंद’ में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में सुशील सिंह, रीना रानी, संजय पांडेय, नीलम वशिष्ठ, संतोष पहलवान, रचना यादव सहित कई कलाकार सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं रमणीय स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जाएगी।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कलाकंद’ के सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही ‘कलाकंद’ की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं। संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं।
फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि फिल्म कलाकंद एक अलग मिजाज की है, जिसमें कई तरह के उतार-चढ़ाव दर्शकों को एक ही जगह पर देखने को मिलेंगे।
यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए हमारी एक अनुपम भेंट होगी। फिल्म कलाकंद संपूर्ण पारिवारिक एवं फुल एंटरटेनिंग है, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
पढ़ें- Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट Gangubai के हर प्रमोशन में पहनेंगी व्हाइट साड़ी
