Valentine Week : दिल से दिल मिल जाएं तो हर बात पीछे छूट जाती है…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। जब दिल से दिल मिल जाए तो मोहब्बत में हर बात पीछे छूट जाती है…यह साबित कर दिखाया विवेक और रश्मि ने। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संचालन कर रहे विवेक की नजरें जब रश्मि पर पड़ी तो दोनों की आंखें दो-चार हो गईं। यह छोटी सी मुलाकात कब प्यार में बदल जाएगी। इस …

मुरादाबाद/अमृत विचार। जब दिल से दिल मिल जाए तो मोहब्बत में हर बात पीछे छूट जाती है…यह साबित कर दिखाया विवेक और रश्मि ने। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का संचालन कर रहे विवेक की नजरें जब रश्मि पर पड़ी तो दोनों की आंखें दो-चार हो गईं। यह छोटी सी मुलाकात कब प्यार में बदल जाएगी। इस एहसास से दोनों बेखबर थे। लेकिन इसके बाद शुरु हुआ बातों और मुलाकातों का सिलसिला..। 17 साल बाद भी हर वेलेंटाइन नई यादें और जज्बात लेकर आता है। विवेक और रश्मि आज भी हर वेलेंटाइन डे अपने पुराने अंदाज में एक दूसरे को इजहार कर मनाते हैं।

वेलेंटाइन डे की चर्चा हुई तो विवेक ने चहककर बताया कि हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा सात फरवरी 2004 का था, जब घरवालों से चोरी-छिपे पहली बार रश्मि को घुमाने ले गए थे, दोनों की खूब मस्ती की। पूरा दिन कब बीत गया, पता ही नहीं चला। इसके बाद पहला वेलेंटाइन डे उनके लिए बेहद खास बना था। करीब एक साल बाद विवेक ने घरवालों को रश्मि के बारे में बताया। विवेक को डर था, कहीं घरवाले मना न कर दें, लेकिन जब घरवालों ने रिश्ते पर रजामंदी दी तो खुशी का ठिकाना न रहा। विवेक बताते हैं कि घरवाले शादी के लिए लड़की खोजने में जुट गए थे। फिर भी डरते हुए परिजनों से दिल की बात कही। जिस पर घर वाले राजी हो गए। लखीमपुर जाकर रश्मि के घरवालों से मिले तो वे भी तैयार हो गए। बताया कि टैडी डे के दिन 10 फरवरी 2005 को जीवन साथी बने।

वेलेंटाइन डे के लिए सज गए बाजार
वेलेंटाइन डे के तीन दिन ही शेष हैं। ऐसे में शहर के माल से लेकर मुख्य बाजार गुलजार हो गए हैं। इस बार लोग बैग ज्वेलरी के साथ ही चाकलेट फ्लावर बंच की खरीदारी कर रहे हैं। युवाओं का रुझान ग्रीटिंग कार्ड पर भी है। यह इश्क के इजहार का सिलसिला एक-दूसरे को गुलाब देने से शुरू होता है और अपने वेलेंटाइन डे पर प्यार के कसमें वादों के साथ पूरा होता है।

ये भी पढ़ें : Valentine Week: नजरें मिलीं, दिल धड़का और प्यार हो गया

संबंधित समाचार