London: मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रमुख क्रेसिडा डिक ने कई विवादों के बाद दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रमुख क्रेसिडा डिक ने कहा कि वह हाल ही में खड़े हुए कई विवादों के बाद इस्तीफा दे रही हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने हाल ही में क्रेसिडा को उनके पद से हटाने की धमकी देते हुए कहा था कि वह ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल …

लंदन। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रमुख क्रेसिडा डिक ने कहा कि वह हाल ही में खड़े हुए कई विवादों के बाद इस्तीफा दे रही हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने हाल ही में क्रेसिडा को उनके पद से हटाने की धमकी देते हुए कहा था कि वह ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल मेट्रोपॉलिटन पुलिस में सुधार करने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही हैं और अपने विभाग में कुप्रथा तथा नस्लवाद के बढ़ते आरोपों से निपटने में सक्षम नहीं हैं।

खान ने हालांकि बृहस्पतिवार देर रात स्पष्ट किया कि बल में तत्काल सुधार करने का एकमात्र तरीका ”मेट्रोपॉलिटन पुलिस के शीर्ष पद पर नई नियुक्ती ही था।” क्रेसिडा 2017 से मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रमुख थीं, वह स्कॉटलैंड यार्ड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। क्रेसिडा ने कहा कि यह ”बेहद दुखद” है, जो काफी हद तक स्पष्ट हो गया है कि खान को ” मेरे नेतृत्व में अब पर्याप्त विश्वास नहीं है।” उन्होंने एक बयान में कहा, ” उन्होंने मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस के आयुक्त पद से हटने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा।”

क्रेसिडा ने कहा कि वह कुछ समय के लिए अपने पद पर बनी रहेंगी ताकि किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति होने तक बल में स्थिरता बनी रहे। वहीं खान ने कहा, ” पिछले हफ्ते, मैंने मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त को स्पष्ट कर दिया था कि मैं किस पैमाने पर बदलाव चाहता हूं, जिसकी लंदनवासियों के विश्वास को फिर से बनाने और नस्लवाद, लैंगिकता, समलैंगिकता, बदमाशी, भेदभाव तथा कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए तत्काल आवश्यकता है।” खान ने 40 वर्ष तक पुलिस में सेवा देने के लिए क्रेसिडा को धन्यवाद भी कहा।

संबंधित समाचार