गाजियाबाद: रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में तीन की मौत
गाजियाबाद। कार सवार युवक खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस में आए थे। वह शादी से वापस लौट रहे थे और अचानक ये दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में एक दर्दनाक हादसा होने से 3 घर के सदस्यों की मौत …
गाजियाबाद। कार सवार युवक खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस में आए थे। वह शादी से वापस लौट रहे थे और अचानक ये दर्दनाक हादसा हो गया।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में एक दर्दनाक हादसा होने से 3 घर के सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी से पता चला है कि गुरुवार को देर रात 1:30 बजे के करीब एक स्कोडा कार रेलिंग तोड़कर हिंडन नहर में जा गिरी। कार तेज रफ्तार होने के कारण कन्ट्रोल में नहीं थी। जिस कारण कार में 3 दोस्त सवार की हादसे में मौत हो गई।
कार में सवार 3 दोस्त खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त के बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, कार में बैठे 3 दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल क्रेन और जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकल कर तीनों के शव कब्जे में लिए।
पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी, सूचना के मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे है, जिसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने दोस्तों की पहचान सोनू का बेटा शंकर, देव गुप्ता का बेटा प्रदीप गुप्ता, ललित बेटा नरेश अलीगढ़ और खोड़ा कॉलोनी के निवासी है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े- Alia Wedding: इस एक्टर से शादी कर चुकी हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
