मुरादाबाद : धूप ने सर्दी से दिलाई राहत, शीतलहर जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। महानगर में सर्दी का प्रकोप बरकरार है दो दिन से खिल रही धूप से बावजूद तेज चल रही शीतलहर से ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार से रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे गलन बढ़ेगा। हालांकि पांच दिनों पर तेज धूप निकलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 और …

मुरादाबाद/अमृत विचार। महानगर में सर्दी का प्रकोप बरकरार है दो दिन से खिल रही धूप से बावजूद तेज चल रही शीतलहर से ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार से रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे गलन बढ़ेगा। हालांकि पांच दिनों पर तेज धूप निकलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को मौसम साफ रहा सुबह सवेरे लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हो गए। दोपहर से धूप में गर्माहट बनी रही। हालांकि वाहन चलाने पर ठंडक का अहसास भी बरकरार रहा। लोग छतो और दुकानों के बाहर धूप का आनंद लेते नजर आए।

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि महानगर में दिन में पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार को रात में तापमान में गिरावट आएगी। जिसके चलते लोगों को गलन का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि 14 को पहाड़ों में बारिश की संभावना है जिसका असर मैदान क्षेत्रों में दिखाई देगा।

संबंधित समाचार