UP Election 2022: चुनाव मैदान में अपने पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी के सामने उतरीं अभिलाषा नंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज।  उत्‍तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा गठन के लिए प्रयागराज में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। शहर दक्षिणी सीट से उनके पति कैबिनेट मंत्री नंदी मैदान में हैं और अभिलाषा अब अपने पति के चुनाव प्रचार में सहयोग करेंगी। इसके तहत शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से चुनाव मैदान में अपने पति …

प्रयागराज उत्‍तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा गठन के लिए प्रयागराज में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। शहर दक्षिणी सीट से उनके पति कैबिनेट मंत्री नंदी मैदान में हैं और अभिलाषा अब अपने पति के चुनाव प्रचार में सहयोग करेंगी। इसके तहत शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से चुनाव मैदान में अपने पति कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी के सामने उतरीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने बड़ा कदम उठाया। उन्‍होंने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

पर्चा वापस लिया निर्दलीय के उम्‍मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह

शहर दक्षिणी विधान सभा सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन देवेंद्र प्रताप सिंह अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब वह चुनाव मैदान में नहीं दिखेंगे। जानकारी के अनुसार इन दो प्रत्‍याशियों के नामांकन वापसी की सूचना है।

इलाहाबाद की 12 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। किसी भी दल के प्रत्‍याशी का पर्चा न तो खारिज हुआ और न ही किसी ने नाम वापसी की।

सभी 12 विधान सभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्‍याशी एक दूसरे को टक्‍कर देंगे। उनके पर्चे भी वैध पाए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि पर्चों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका जिला प्रशासन की ओर से दिया गया था। महापौर अभिलाषा गुप्‍त नंदी व देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।

यह भी पढ़े- Alia Bhatt और Ranbir Kapoor कर चुके हैं शादी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

संबंधित समाचार