दिल्ली में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक इमारत गिरने की घटना सामने आई है। दिल्ली के बवाना इलाके में जेजे कॉलोनी की ये घटना बताई जा रही है। इस घटना में चार लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड …

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक इमारत गिरने की घटना सामने आई है। दिल्ली के बवाना इलाके में जेजे कॉलोनी की ये घटना बताई जा रही है। इस घटना में चार लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड के पास की इमारत ढह गई है और चार से पांच लोग मलबे में दब गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ढही हुई इमारत राजीव रतन आवास का हिस्सा है जिसमें करीब 300 से 400 फ्लैट हैं।

उन्होंने बताया कि तीन जेसीबी, एक हाइड्रा मशीन और दो एंबुलेंस की मदद से मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, वहीं बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। हालांकि अब भी लोगों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-विपक्ष में रहते हुए हर दिन राजभवन नहीं गए

 

संबंधित समाचार