खटीमा: धामी के समर्थन में पहुंचे रॉक स्टार जुबिन ने जमाया रंग, जमकर झूमे युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। हॉट विधान सभा सीट खटीमा में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर है। शुक्रवार को युवाओं को भाजपा के रंग में रंगने के लिए गायक जुबिनन नौटियाल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक के बाद एक गीत से हजारों युवाओं को प्रेरित कर भाजपा …

खटीमा, अमृत विचार। हॉट विधान सभा सीट खटीमा में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर है। शुक्रवार को युवाओं को भाजपा के रंग में रंगने के लिए गायक जुबिनन नौटियाल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक के बाद एक गीत से हजारों युवाओं को प्रेरित कर भाजपा के पक्ष में हुंकार भरी। मुख्यमंत्री धामी ने भी युवाओं से समर्थन मांगा। खटीमा का रामलीला मैदान व आस पास के भवनों के छत भी खचाखच भर गए।

शुक्रवार को सुबह से ही बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को सुनने के लिए छात्र व युवा शक्ति रामलीला मैदान में उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते हजारों की संख्या में युवा वहां पहुंच गये। इस बीच गायक दीपक बिष्ट व चंपावत जिले के कुमाऊंनी गायक हरू ने एक के बाद एक गीत बार्डर ड्यूटी व धामी-धामी चुनावी गीत से धमाल मचाया।

मुख्यमंत्री धामी ने भी आरंभ में संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद जैसे ही रॉक स्टार नौटियाल ने मंच पर आते ही बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाएं हैं… गीत शुरू किया युवाओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

जुबिन ने अपने गीतों से धमाल मचा दिया। इसके बाद तो एक के बाद एक गीत पर जमकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवाओं को प्रेरित करने को हुंकार भरने का कभी क्रम जारी रहा। इससे हजारों युवाओं को भाजपा के समर्थन में भाजपा के रंग में रंगने को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जुबिन ने कहा कि 14 फरवरी को पुष्कर सिंह धामी को समर्थन दें, वह चाहते हैं युवा आगे बढ़े इस क्रांति को आगे बढ़ाएं और अवश्य मतदान करें।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री सतीश भट्ट, सूरज जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, शशांक बिष्ट, अनिल चंद, सुमित बहादुर पाल, प्रमोद गड़कोटी, हर्ष सिंह समेत खासी तादात में युवा व लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार