अल्मोड़ा में कांग्रेस पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- परिवार बचाने को केवल दो भाई बहन घूम रहे हैं उत्तराखंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए तैयार करने के अभियान में जुटे हैं। श्रीनगर के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत कुछ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए तैयार करने के अभियान में जुटे हैं। श्रीनगर के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत कुछ इस तरह की। नमस्कार, देवभूमि के देवतुल्य भाईयो और बहिनों, मैं देख रहा हूं कि आम सभा हमारी कभी कभी होती है लेकिन आज मैं देख रहा हूं चार मंजिला आम सभा है। शायद ही कोई ऐसा कोना है जहां अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचे हैं। कुमाऊं के साथ मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हैं। मैं रामेश्वर महादेव और गोल्ज्यू देवता के चरणों में प्रणाम करता हूं। देवभूमि उत्तराखंड का मानस खंड में रूणी म्यर आम, बड़बाज्यू, दाद, दीदी, बैणी भुलिन कैं नमस्कार…

अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के मतदाता साथियों का भी अभिवादन करता हूं। कल पहली बार मुझे रूबरू में जाकर के मतदाताओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा के बाद आज फिर उत्तराखंड आया हूं। कल तीन राज्यों में मैंने भाजपा के प्रति जो प्यार देखा है वह अभूतपूर्व था। मै देख रहा हूं कि मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं हैं। कभी भी नेक नीयत वालों का साथ छोड़ते नहीं हैं। इससे साफ है कि इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता जनार्दन लड़ रही है। भाजपा का दोबारा बैठाने के लिए माताएं, बहिनें, युवा और किसान जुट गए हैं।
प्रधानमंत्री ने इशारों इशारों में कांग्रेस पर तंज कसने से भी नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तराखंड में निराशा फैलाने में लगे रहते हैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर कोई आशंका है तो अल्मोड़ा आकर देखिए। यहां जनसैलाब दिखाता है कि फिर एक बार भाजपा सरकार। जिन लोगों को उत्तराखंड की जनता का निर्णय देखना हो वो इस जनसैलाब को देखकर समझ सकता है। उत्तराखंड के लोग जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है। रेल परियोजनाओं के साथ ही देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। हिंदुस्तान में पहली बार पर्वत माला परियोजना बनाई है। भाषण के आखिर में प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 तारीख को मौसम खिले ना खिले कमल जरूर खिलना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान।

हरीश रावत और राहुल- प्रियंका पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसे के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तो देवभूमि में यूनिवर्सिटी के नाम पर भी तुष्टीकरण का जहर घोलने की बातें सुनाई दे रही हैं। उत्तराखंड की धरती आडंबर, झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पालिटिकल पार्टी, इस पार्टी के कोई नेता उत्तराखंड में आया क्या। केवल दो भाई बहिन की आते हैं। क्योंकि इनको कांग्रेस नहीं बचानी बल्कि परिवार बचाना है।

संबंधित समाचार