चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की न हो लापरवाही : मण्डलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रंजन कुमार ने हरियावां चीनी मिल में प्रेक्षकगणों से चर्चा की। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ईएवीएम रखरखाव व प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। मिलावटी …

हरदोई। अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रंजन कुमार ने हरियावां चीनी मिल में प्रेक्षकगणों से चर्चा की। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ईएवीएम रखरखाव व प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए।

मिलावटी शराब की बिक्री को रोकने के लिए विशेष उपाय किये जायें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ०पी० तिवारी से चुनाव के दौरान के दौरान कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली और कचरा निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस की ओर से चुनाव के दौरान किये गये सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी गयी।

मण्डलायुक्त ने रिटर्निंग अधिकारियों से उनकी ओर से की गयी चुनावी तैयारियों की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि चुनाव भयमुक्त व निष्पक्ष कराने के लिए आवश्यक उपाय प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किये जायें और सभी पूर्व तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंडलायुक्त महोदय को भरोसा दिलाया कि जनपद में प्रत्येक दशा में भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराए जाएंगे और चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानन्द गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ओ०पी० तिवारी, समस्त रिटर्निंग अधिकारी व प्रभारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आचार संहिता के दौरान पकड़ी गई 7.84 करोड़ रुपए की अवैध शराब

संबंधित समाचार