शाहजहांपुर: माफियाओं की छाती पर चलता है सरकार का बुलडोजर- योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का बुलडोजर सड़क के निर्माण के लिए और माफियाओं का सफाया करने के लिए उनकी छाती पर चलता है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना। सपा की सरकार में घर से निकलने में घबराने वाली महिलाएं आज खुद को सुरक्षित महसूस …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का बुलडोजर सड़क के निर्माण के लिए और माफियाओं का सफाया करने के लिए उनकी छाती पर चलता है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना। सपा की सरकार में घर से निकलने में घबराने वाली महिलाएं आज खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाहजहांपुर की ददरौल और पुवायां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद की बात करती हैं और हम विकास की बात करते हैं। हम गन्ना की बात करते हैं और वह जिन्ना की बात करते हैं।

इस दौरान उन्होंने शाहजहांपुर में कराए गए विकास कार्य के आंकड़े गिनाए। उन्होंने जनसभा में नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, विकास और बेसहारा गौवंश की पुख्ता व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार