लखनऊ नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठान किए सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर निगम ने गृह कर बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने बार्लिंगटन चौराहे के करीब रतन स्क्वायर में 11 दुकानें एक साथ सील कर दी हैं। इसके साथ हजरतगंज में चिकन कपड़े की एक दुकान भी सील कर दी है। यहां एक और बड़े प्रतिष्ठान को सील …

लखनऊ। नगर निगम ने गृह कर बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने बार्लिंगटन चौराहे के करीब रतन स्क्वायर में 11 दुकानें एक साथ सील कर दी हैं। इसके साथ हजरतगंज में चिकन कपड़े की एक दुकान भी सील कर दी है। यहां एक और बड़े प्रतिष्ठान को सील कराया गया। फिलहाल कर जमा करने पर उसकी सील खोल दी गई।

अमीनाबाद की दवा मार्केट में भी दो दुकानें सील कर दी हैं। नगर निगम ने गृह कर बकायेदारों के खिलाफ जोन-3 गोमती नगर क्षेत्र में भी कई बड़े प्रतिष्ठानों को सील किया गया। यहां अयोध्या रोड पर भी कई दुकानें में नगर निगम ने अपना ताला लगवा दिया और सीलिंग की नोटिस चस्पा कर दी है। हालांकि सीलिंग को लेकर यहां काफी विरोध हुआ।

हजरतगंज क्षेत्र में नगर निगम ने बिल्कुल सुबह ही सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों में ताले डलवा दिए थे। इसके चलते दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तब उन्हें सीलिंग की जानकारी हुई। अलीगंज, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, पुराने लखनऊ समेत कई स्थानों पर नगर निगम ने बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों को सील कराया है। कई प्रतिष्ठान मालिकों ने नगर निगम को गृह कर जमा करा दिया। जिसके चलते उनकी दुकानें खोल दी गई। जबकि कुछ ने अगले दिन कर जमा करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अमित शाह ने बरेली में कीं जनसभाएं, 14 फरवरी को जिले की 9 सीटों पर होगा मतदान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म