असम के सीएम हिमंत की विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने उनपर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सीएम हिमंत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। इस टिप्पणी पर …

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने उनपर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सीएम हिमंत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।

इस टिप्पणी पर खड़ा हुआ विवाद
उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के मुंख्यमंत्री सरमा ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राहुल गांधी ने सबूत मांगा। उन्होंने कहा कि क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।’’

 

संबंधित समाचार