Kanpur Murder Case: 9 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, गला दबाकर आंख में ठोकी गई थी 5 इंच की कील
कानपुर। कानपुर के नर्वल के सकट बेहटा गांव में एक 9 साल के बच्चे के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की खबर सामने आई थी। मासूम बच्चे को खेलते समय पहले अगवा कर लिया गया था उसके बाद उसके साथ हैवानियत की गई। बच्चे का पहले गला घोंटा गया फिर उसकी आंख में …
कानपुर। कानपुर के नर्वल के सकट बेहटा गांव में एक 9 साल के बच्चे के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की खबर सामने आई थी। मासूम बच्चे को खेलते समय पहले अगवा कर लिया गया था उसके बाद उसके साथ हैवानियत की गई। बच्चे का पहले गला घोंटा गया फिर उसकी आंख में पांच इंच की कील ठोंक दी गई।
हैवानियत के बाद हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी किसी दानव से कम नहीं हैं। पूछताछ में तीनों ने 9 साल के बच्चे से कुकर्म के बाद नृशंस हत्याकांड की बात कुबूल की है। आज, शनिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
एडिशनल SP आउटर ने बताया कि गांव के ही रहने वाले चंदन, बबलू और बल्ली नाम के युवकों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था। चंदन बचेच को झांसे में लेकर अपने साथ बाग में ले गया। लाही के खेत में तीनों ने मिलकर 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया।
जब बच्चा चिल्लाने लगा तो उन लोगों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला दबा दिया था। बच्चा बुरी तरह से तड़पने लगा तो इन हैवानों ने बच्चे के सिर पर ईंट से कई वार किए। आरोपियों ने बताया कि तीनों ने बच्चे की आंख में भी कील ठोंक दी थी। इसके पीछे आशंका थी कि बच गया तो वह उन्हें पहचान लेगा।
पढ़ें- रायबरेली: शैक्षिक नवाचार के लिए बीएसए को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
