बरेली: कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, परसों होगी वोटिंग, जानिए कौन सी विधानसभा में कितने मतदान केंद्र
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन दूसरे चरण में मतदान होना है। आज से सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब कोई भी पार्टी अपना प्रचार नहीं कर सकेगी। तो वहीं, कल यानि 13 फरवरी को बरेली से पोलिंग …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन दूसरे चरण में मतदान होना है। आज से सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब कोई भी पार्टी अपना प्रचार नहीं कर सकेगी। तो वहीं, कल यानि 13 फरवरी को बरेली से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बरेली जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मतदान के लिए कुल 3804 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें से सबसे ज्यादा मतदान केंद्र बिथरी चैनपुर विधानसभा में बनाए गए है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विधानसभा बार मतदान केंद्रों की संख्या
बरेली में सोमवार को नौ विधानसभाओं पर मतदान होना है। इसके लिए कुल 3804 मतदान केंद्र बनाए गए है। बरेली शहर विधानसभा में कुल 449 मतदान केंद्र, बरेली कैंट में 383, बहेड़ी में 442, मीरगंज में 431, भोजीपुरा में 454, नवाबगंज में 409, फरीदपुर में 390, बिथरी चैनपुर में 467, और आंवला में कुल 379 मतदान केंद्र बनाए गए है।
केंद्रों पर तैनात रहेंगे पैरामेडिकल स्टाफ
कोरोना को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर आश, एएनएम, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। जो किसी आपातकाल की स्थिति में आगे आएंगी। प्रशासन की तरफ से बरेली शहर विधानसभा में 441, बरेली कैंट में 381, बहेड़ी में 440, मीरगंज में 430, भोजीपुरा में 454, नवाबगंज में 409, फरीदपुर में 390, बिथरी चैनपुर में 467, और आंवला में 379 आशा, एएनएम पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
