UP Election 2022: चुनाव प्रचार में जुटीं बीजेपी और कांग्रेस की महिला उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन दिनों महिलाएं भी प्रचार में जी-जान लगा रही हैं। इसी बीच बाराबंकी की सदर सीट से बीजेपी और कांग्रेस के टिकट पर महिला उम्मीदवार राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं। बीजेपी की बात करें तो यहां से रामकुमारी मौर्य खड़ी हुई हैं तो वहीं कांग्रेस ने रूही अरशद …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन दिनों महिलाएं भी प्रचार में जी-जान लगा रही हैं। इसी बीच बाराबंकी की सदर सीट से बीजेपी और कांग्रेस के टिकट पर महिला उम्मीदवार राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं। बीजेपी की बात करें तो यहां से रामकुमारी मौर्य खड़ी हुई हैं तो वहीं कांग्रेस ने रूही अरशद को उम्मीदवार बनाया है।

रूही अरशद कहती हैं कि उन्हें स्वादिष्ट भोजन बनाने का बड़ा शौक हैं, लेकिन अब वो राजनीति में भी स्वाद लाना चाहती हैं। रूही आजकल सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वो कहती हैं कि कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीति में आगे किया है, इस वजह से महिलाएं अब चौका-बर्तन तक ही सीमित नहीं रहीं, वो राजनीति में भी आगे हैं।

वहीं बाराबंकी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकुमारी मौर्य सहायक अध्यापक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई हैं।  समाजसेवा में रुचि रखने वाली रामकुमारी मौर्य ने पिछले 4 फरवरी को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। रामकुमारी मौर्य के पति अरविंद कुमार मौर्य बीजेपी से जुड़े हैं। पति की राजनीति में हाथ बंटाने के लिए वो चुनाव मैदान में आई हैं। वो विधायक बनकर समाज सेवा करना चाह रही हैं।

पढ़ें- लखनऊ: कोरोना की थमी रफ्तार, अब पूरी क्षमता से खुलेंगे जिम, स्कूल और कार्यालय

संबंधित समाचार