फिर शुरू हुई आगरा से मुंबई के लिए हवाई सेवा, इंडिगो एयरलाइंस ने जारी किया शेड्यूल
आगरा। 2 मार्च से आगरा से मुंबई की फ्लाइट फिर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस खुशखबरी के साथ शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यही नहीं पैसेंजर वेटिंग हॉल के बाद अब डिपार्चर एरिया में भी दूसरा स्नैक्स बार खोल दिया गया है। एयर आफिसर कमांडिंग ( एओसी) एस के वर्मा ने फीता …
आगरा। 2 मार्च से आगरा से मुंबई की फ्लाइट फिर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस खुशखबरी के साथ शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यही नहीं पैसेंजर वेटिंग हॉल के बाद अब डिपार्चर एरिया में भी दूसरा स्नैक्स बार खोल दिया गया है।
एयर आफिसर कमांडिंग ( एओसी) एस के वर्मा ने फीता काटकर इस शुभारंभ किया। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक एए. अंसारी ने बताया कि 17 जनवरी को आगरा से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त कर दी थी।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी मुंबई-आगरा उड़ान को बंद करने का फैसला लिया। अब दो मार्च से यह फ्लाइट शुरू होगी।
पढ़ें- UP Election 2022: चुनाव प्रचार में जुटीं बीजेपी और कांग्रेस की महिला उम्मीदवार
