मुरादाबाद : बसपा प्रत्याशी का ऑडियो वायरल, सपा को ‘निल’ कर दो …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी का वोट की अपील का चर्चित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि वोट या तो मुझे (बसपा ) दो या फिर कमल का बटन दबाओ। मगर, साइकिल का सूपड़ा साफ होना चाहिए। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी का वोट की अपील का चर्चित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि वोट या तो मुझे (बसपा ) दो या फिर कमल का बटन दबाओ। मगर, साइकिल का सूपड़ा साफ होना चाहिए। दो मिनट 53 सेकेंड के इस ऑडियो में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार से क्या कहा, प्रस्तुत हैं इसके प्रमुख अंश-
विधायक: नमस्कार, प्रधान जी
प्रधान: नमस्ते, विधायक जी
विधायक, अरे मैं यह कह रहा था कि मछरिया में क्या चल रहा है? यह बताओ तुम।
प्रधान: मछरिया का मामला ऐसे ही है बस।
विधायक: मछरिया का आइडिया क्या है?
प्रधान: मछरिया का आइडिया यह विधायक जी मैं आज आप से कह दूं। कल आप मुझसे कहो।
विधायक: न, न साफ बात बताओ। देखो साइकिल को वोट नहीं पड़ना है। मेरा कहना यह है कि जो साइकिल पर मिलने वाला वोट है दाएं-बाएं वाला उसे बीजीपी में धकेल दो। मेरी बात समझ रहे हो, और ऊंचा गांव के ठाकुरों के नंबर और मछरिया के ठाकुरों के नंबर मुझे दे दे दो, मैं उनसे बात करुंगा।
प्रधान: आप नाम बताओ किस किस के नंबर दे दूं।
विधायक: मैं आपको अभी वाहट्सएप नंबर दे रहा हूं। बिल्कुल साइकिल निल करो, हर हालत में निल करो, बिल्कुल।
प्रधान: विधायक जी आप तो बताओ, हम आपसे अलग थोड़े ही हैं।
विधायक: अरे मैं तो मान रहा हूं। प्रधान जी तुम्हारे यहां जाटव वोट हैं कुछ।
प्रधान: जी दो-ढाई सौ वोट हैं।
विधायक: उनका क्या रुख है?
प्रधान: आधे फूल पर और आधे हाथी पर हैं।
विधायक: उन्हें यार हाथी पर लगाओ, कहो मैं तो तुम्हारा ही आदमी हूं और मुसलमानों का क्या रूख है?
प्रधान: मेरे पास बैठने वाले तो सब आपके साथ हैं। बाकी अंदर का मैं कह नहीं सकता।
विधायक: मैंने तुम्हें इशारा दे दिया, जो भी मिलने वाला है हाथी पे उसे हाथी पर डाल दो और बाकी धकेल दो सब फूल पे। साइकिल को न मिले वोट।
प्रधान: ठीक है विधायक जी जैसा आपका आदेश।
विधायक: इस सीट को बचाओ, अगर संभल चली गई तो बर्बाद हो जाएगा पूरा इलाका। ये बहुत कट्टरपंथी हैं, इनसे बचाना है तो भैया हाथी का बटन दबा दो।
ये भी पढ़ें : UP Election 2022 : राजनीतिक विरासत संभालने को दूसरी पीढ़ी मैदान में
