कुशीनगर: गाजे बाजे के साथ निकली गई भव्य कलश यात्रा
कुशीनगर। जिले के हाटा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरपुर बरवां के हनुमान मन्दिर परिसर में होने वाले नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। शनिवार को सुबह यज्ञ मंडप से 1101 कुवांरी कन्याओं ने कलश लेकर क्षेत्र के अजीजनगर , सतभरिया, नान्हूमुन्डे़रा से होते हुए छोटी गन्डक के …
कुशीनगर। जिले के हाटा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरपुर बरवां के हनुमान मन्दिर परिसर में होने वाले नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
शनिवार को सुबह यज्ञ मंडप से 1101 कुवांरी कन्याओं ने कलश लेकर क्षेत्र के अजीजनगर , सतभरिया, नान्हूमुन्डे़रा से होते हुए छोटी गन्डक के अथरहा घाट पहुंचे जहां यज्ञाचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा गया। इसके उपरांत कलशयात्रा लेकर अथरहा,सेमरी परसौनी,फर्दमुन्डेरा गांव होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंची जहां आचार्यों के द्वारा मंत्ररोचारण के साथ मंडप कलश स्थापित किया गया।
इस दौरान कलशयात्रा में हाथी, घोडा ,सिंहा,डीजे , भांगडा , झांकी ,सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे और श्रद्धालुओं की ओर से जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया था। यज्ञकी पूर्णाहुति 20 फरवरी होगी। इस दौरान दिन में आनंद भारद्वाज का प्रवचन और रात मे अवध आदर्श रामलीला समिति अयोध्या धाम,द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है।
इस दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,मुन्ना अंसारी प्रधान, बिरेन्द्र सिंह प्रधान, अयोध्या सिंह,अवधेश यादव, विरेन्द्र साहनी,प्रमोद सिंह, उपेन्द्र, रंजित निषाद, पिंटू शर्मा,हरेन्द्र शर्मा,इन्द्रजीत सिंह, आदि मौजूद रहें।
पढ़ें- हिजाब से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर एएसआई, कांस्टेबल निलंबित
