सीतापुर: शादी में हर्ष फायरिंग, बालक सहित दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर ग्रांट का मजरा सीतारामपुर में गुरूवार की रात एक शादी समारोह में द्वारचार की रस्म अदायगी के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से के कारण एक बालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से बालक को …

महोली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर ग्रांट का मजरा सीतारामपुर में गुरूवार की रात एक शादी समारोह में द्वारचार की रस्म अदायगी के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से के कारण एक बालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से बालक को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हर्ष फायरिंग का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महोली कोतवाली इलाके के भगवानपुर ग्रंट मजरा सीतारामपुर गांव के निवासी ओम प्रकाश की लड़की की गुरुवार को शादी थी। गुरुवार की देर रात शादी समारोह में द्वारचार की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोगों ने देशी तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग से वहां मौजूद आठ वर्षीय नीतीश कुमार व 21 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार को गोली लग गई।

अचानक गोली लगने से दो लोगों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से वहां अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बालक नीतीश की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हर्ष फायरिंग की खबर से पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बताते हैं कि गांव के ही पिंकू ने हर्ष फायरिंग की थी। उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा। जल्द ही हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार