लखनऊ: मंदिर में भरी प्रेमिका की मांग, शारीरिक संबंध बनाकर मुकर गया प्रेमी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और प्रेम संबंध बने थे।

बताया जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को प्रपोज किया था इसके बाद दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया था। इस दौरान लड़के ने उससे कई बार शादी का वादा भी किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे लड़के ने अपने झांसे में लेने के लिए मंदिर में बिना पंडित और परिजनों के उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। फिर पिछले डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसके अलावा पीड़िता का आरोप है कि लड़के उससे कई बार पैसे भी मांगे। पहले 10 हजार फिर 30 हजार मांगे। लड़की ने विश्वास करके उसे पैसे दे भी दिए। इसके बाद प्रेमी उससे दूर होने लागा और बोला कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

डिप्टी एसपी नबेला शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। वो एक इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करती थी। जहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई उसके बाद दोनों में प्रेम हुआ। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झूठा झांसा देता रहा। पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376 व धारा 406 की संगीन धाराओं मे पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें:-ड्रग्स केस के बाद IPL के ऑक्शन में हुई आर्यन खान की पहली पब्लिक अपीयरेंस, ट्विटर पर फैंस जता रहे खुशी

संबंधित समाचार