IPL Auction 2022: जानें कौन हैं ह्यूज एडमीड्स, जिनकी आईपीएल ऑक्शन में बिगड़ी तबीयत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले सत्र के दौरान ‘लो ब्लड प्रेशर’ (निम्न रक्तचाप) के कारण बेहोश हो गये। लेकिन, मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने कहा, ”डॉक्टरों ने उनकी जांच की। वह अब ठीक …

बेंगलुरू। अनुभवी नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले सत्र के दौरान ‘लो ब्लड प्रेशर’ (निम्न रक्तचाप) के कारण बेहोश हो गये। लेकिन, मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने कहा, ”डॉक्टरों ने उनकी जांच की। वह अब ठीक हैं, उनका रक्तचाप अचानक नीचे आ गया था और उनके अचानक बेहोश होकर गिरने का यही कारण था। पूरे चेक-अप के बाद ही हमें और कुछ पता चल पायेगा।

Hug2

ह्यूज एडमीड्स दुनिया भर में 2700 नीलामी से ज्यादा कर चुके हैं। इनमें मुख्यत: कारों की नीलामी शामिल है जिसमें एस्टन मार्टिन भी शामिल है जिसका इस्तेमाल एक जेम्स बांड फिल्म में किया गया था।  उन्होंने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम नीलामी के लिये पुकारा था, तभी वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत ही मेडिकल चिकित्सा के लिये स्ट्रेचर पर ले जाया गया और पता चला कि वह ‘लो ब्लड प्रेशर’ के कारण गिर गये थे।

  • जानिए IPL नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स को
    2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर 2018 तक इस टी20 लीग की नीलामी का जिम्मा रिचर्ड मैडली ने निभाया था।
  • 2019 से ये भूमिका निभा रहे हैं ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स। ह्यूज एडमीड्स इंटरनेशनल फाइन आर्ट, क्लासिक कार और चैरिटी ऑक्शनर रहे हैं।
  • एक प्रोफेशनल ऑक्शनर के तौर पर वे अब तक 2.7 अरब पाउंड कीमत वाले 3 लाख से ज्यादा सामानों की नीलामी करवा चुके हैं।
  • अपने 36 साल लंबे करियर में एडमीड्स ने दुनिया भर में 2500 से ज्यादा नीलामी करवाई हैं।
  • एडमीड्स चैरिटी नीलामी के लिए दुबई, हॉन्ग-कॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों का दौरा कर चुके हैं।
  • एडमीड्स IPL की नीलामी से पहले पेंटिंग से लेकर आर्ट और फिल्मों तक की नीलामी करवा चुके हैं।
  • वह ब्रिटेन की राजकुमारी मार्गरेट और एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर की चीजों की भी नीलामी करवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : IPL Mega Auction 2022 : श्रेयस अय्यर-शिखर धवन से लेकर कगिसो रबाडा तक, जानें मार्की प्लेयर्स कितने में बिके

संबंधित समाचार