कुशीनगर: सपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज
कुशीनगर। पडरौना के सपा प्रत्याशी भी आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ भी पडरौना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया। पड़रौना क्षेत्रान्तर्गत जलकल तिराहा पर सपा प्रत्याशी विक्रमा यादव के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थक जुलूस में पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे …
कुशीनगर। पडरौना के सपा प्रत्याशी भी आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ भी पडरौना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया।
पड़रौना क्षेत्रान्तर्गत जलकल तिराहा पर सपा प्रत्याशी विक्रमा यादव के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थक जुलूस में पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे का प्रयोग करते हुए बिना कोविड गाइड लाइन के नियमों पालन किये जुलूस आदि पर प्रतिबन्ध के बावजूद जुलूस निकाला जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में कोई अनुमति प्राप्त नहीं थी।
जिस वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो तथा डीजे को रखा गया था, जिसके संबंध में कोई अनुमति पत्र नहीं था। वाहन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे आदि को कब्जे में लेकर पुलिस ने सीज कर दिया। शाम को विक्रमा यादव व समर्थकों पर केस दर्ज कर लिया गया।
यह भी पढ़े- NATO में शामिल होने को लेकर स्वीडन के रूख में कोई बदलाव नहीं
