कुशीनगर: चुनाव ड्यूटी नहीं करना चाहते थे कर्मचारी, 22 को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। चुनाव की ड्यूटी को काटने का आवेदन करने वालों की शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने सेहत की जांच की। सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उनसे वजह जानी। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीमार हो तो मेडिकल पर रहने के साथ ही सरकारी नौकरी में हैं, तो चुनाव ड्यूटी करनी होगी। चुनाव ड्यूटी …

कुशीनगर। चुनाव की ड्यूटी को काटने का आवेदन करने वालों की शनिवार को डॉक्टरों के पैनल ने सेहत की जांच की। सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उनसे वजह जानी। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीमार हो तो मेडिकल पर रहने के साथ ही सरकारी नौकरी में हैं, तो चुनाव ड्यूटी करनी होगी। चुनाव ड्यूटी न करने के लिए सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें केवल 22 वास्तव में ड्यूटी के लिए असमर्थ पाए गए। जिनकी ड्यूटी काटी  गयी।

चुनाव ड्यूटी से मुक्ति चाहने वालों को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर बुलाया गया था। सीडीओ अनुज मलिक, पीडी आरपी भगत, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ रमाशंकर आदि ने एक-एक कर सभी की बातें सुनी। इसमें कई महिलाएं छोटे बच्चे व गर्भवती होने की दुहाई देकर ड्यूटी से छूट चाहती थी।

यह भी पढ़े: आईपीएल नीलामी में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

संबंधित समाचार