बरेली: तमंचा तानकर 2.5 लाख की लूट, फायरिंग, तीन नामजद समेत एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शुक्रवार रात तमंचे के बल पर एक व्यापारी की दुकान से करीब 2.5 लाख रूपए की लूट कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शुक्रवार रात तमंचे के बल पर एक व्यापारी की दुकान से करीब 2.5 लाख रूपए की लूट कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

तीन गाड़ियों से आए थे बदमाश
दरअसल, इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर के रहने वाले महेश कुमार की इलाके में ही नारायण इंटरप्राइेज के नाम से दुकान है। एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार करीब 8 बजे तीन गाड़ियों से करीब 15 बदमाश उनकी दुकान पर आए। जिसमें एक रिहान घोसी, रिजवान और ताहिर उर्फ भूसे वाला भी शामिल था। इन सभी को महेश ने दुकान में घुसते ही पहचान लिया था। आरोप है कि रिहान, रिजवान और ताहिर ने महेश के ऊपर तंमचा तान दिया और गल्ले में रखे करीब 2.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने महेश के साथ मारपीट भी की थी।

फायर किया मगर मिस हो गया
महेश के बयान के मुताबिक लूटपाट करने के बाद उन्होंने मारपीट के दौरान उनके गले में पड़ी एक सोने की चैन भी लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने हवा में एक फायर करना चाहा। मगर वह मिस हो गया। मगर शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए। जिसकी वजह से घबराकर वह सभी बदमाश दो गाड़ियों में ही लदकर फरार हो गए। जबकि एक गाड़ी मौके पर ही छोड़ गए। फिलहाल उस गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने रिहान घोसी, रिजवान व ताहिर भूसे वाले के समेत 12 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: जंक्शन पहुंचने से पहले ही फेल हुआ इलेक्शन स्पेशल का इंजन, करीब सवा घंटे तक रोकी गई

 

संबंधित समाचार