अयोध्या: कुएं में गिरा गोवंश, फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान
अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार की दोपहर एक कुएं में आवारा सांड़ गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से सांड़ को बाहर निकाला। थाना कुमारगंज क्षेत्र के रतापुर मठिया गांव निवासी दीन दयाल के दरवाजे पर एक कुआं है। शनिवार …
अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार की दोपहर एक कुएं में आवारा सांड़ गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से सांड़ को बाहर निकाला।
थाना कुमारगंज क्षेत्र के रतापुर मठिया गांव निवासी दीन दयाल के दरवाजे पर एक कुआं है। शनिवार दोपहर एक सांड़ भटकते हुए कुएं में जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा तो वह कुएं में छटपटा रहा था। इसकी सूचना यूपी-112 पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान विकास चंद्र, दिनेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, अंकुल पाल, आशुतोष यादव, अरविंद कुमार द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
यह भी पढ़ें: बहराइच: पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले ने बोला हमला, कहा- जनता भाजपा के झूठ की खोलेगी पोल
