इटावा में शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- चाहते तो 2017 में ही केंद्र में बन जाते मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी में चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रसपा के अध्यक्ष व नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वो चाहते तो 2017 में ही केंद्र सरकार में मंत्री बन जाते, लेकिन समाज के निचले …

इटावा। यूपी में चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रसपा के अध्यक्ष व नेता शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वो चाहते तो 2017 में ही केंद्र सरकार में मंत्री बन जाते, लेकिन समाज के निचले तबके का ध्यान रखते हुए उन्होंने मंत्री पद नहीं स्वीकारा।

उन्होंने कहा कि नेताजी और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के कहने पर ही उन्होंने नई पार्टी बनाई थी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। उन्होंने कहा कि हम लोग 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अगर अकेले लड़ते तो कभी भाजपा को सत्ता से हटा नहीं पाते। इसलिए हमने त्याग किया और एक सीट पर ही हम मान गए। उन्होंने कहा कि जितना संघर्ष हमने किया उतना किसी ने भी नहीं किया होगा।

यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरीसन ने वैक्सीन विरोधियों की चिंताओं का किया समर्थन

संबंधित समाचार