गोरखपुर: रेलवे महाप्रबन्धक ने की रेल राजस्व में विविध आय वृद्धि की समीक्षा, किया पौधरोपण
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा ने महाप्रबन्धक आपात कक्ष में अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ रेल राजस्व में वृद्वि हेतु विविध (सन्ड्री) आय के विभिन्न मदों तथा लोडिंग/अनलोडिंग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए महा प्रबन्धक श्री शर्मा ने रेल राजस्व में वृद्वि …
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अनुपम शर्मा ने महाप्रबन्धक आपात कक्ष में अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ रेल राजस्व में वृद्वि हेतु विविध (सन्ड्री) आय के विभिन्न मदों तथा लोडिंग/अनलोडिंग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महा प्रबन्धक श्री शर्मा ने रेल राजस्व में वृद्वि के लिये विविध (सन्ड्री) आय बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने सन्ड्री आय के विभिन्न मदों- वाणिज्यिक विज्ञापन, खानपान, पार्किंग, रिटायरिंग रूम, लैण्डलीज, साइडिंग आदि से आय की मदवार समीक्षा की।
उन्होंने गुड्स शेड में लोडिंग/अनलोडिंग के दौरान वैगन के विलम्बन रोकने के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। इसके पूर्व, महाप्रबन्धक श्री शर्मा ने मुख्यालय, गोरखपुर स्थित यांत्रिक, परिचालन, संरक्षा, कार्मिक, सिगनल एवं दूर संचार तथा इंजीनियरिंग विभाग का निरीक्षण किया।
रेल महा प्रबन्धक ने डिजिटाइजेशन पर दिया जोर
उन्होंने निरीक्षण के पूर्व, यांत्रिक कार्यालय परिसर स्थित उद्यान में वृक्षारोपण किया। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने कार्यालय को स्वच्छ रखने के साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखने एवं उनके डिजीटाइजेसन का निर्देष दिया ताकि अभिलेख दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखे जा सके। उन्होनें कार्यालयों में बेहतर प्रकाश के साथ अन्य सुधार के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: हरदा के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने किया रोड शो, पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने की मार्मिक अपील
