अमरोहा : दिन ढलते ही नगर में लगा जाम, राहगीर परेशान
अमरोहा, अमृत विचार। शहर में जाम लगने से राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीपी नगर से लेकर लकड़ा चौराहा तक जाम ही जाम रहा। जिसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कल पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। वाहनों के …
अमरोहा, अमृत विचार। शहर में जाम लगने से राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीपी नगर से लेकर लकड़ा चौराहा तक जाम ही जाम रहा। जिसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कल पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। वाहनों के आने-जाने के चलते शनिवार की शाम अमरोहा में बिजनौर रोड पर जाम लग गया। इस जाम के झाम से वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि, चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम लग गया। अतरासी रोड और रेलवे ओवरब्रिज पर भी वाहनों के पहिए थम गए। इससे दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लोगों के लिए पैदल निकलना भी दूभर हो गया।
