हरदोई: भीख मांगने घर से निकला बच्चा हुआ गायब, पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गरीबी के चलते एक बच्चा भीख मांगने के लिए घर से निकला और भटक गया। भटकते-भटकते वह हरदोई पहुंचा। जहां से पिहानी पहुंच गया। इस गुमनाम बच्चे के बारे में चाइल्ड लाइन को खबर मिली। उसकी मेहनत के चलते बच्चा अपने घर वालों के बीच पहुंच गया। घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं …

हरदोई। गरीबी के चलते एक बच्चा भीख मांगने के लिए घर से निकला और भटक गया। भटकते-भटकते वह हरदोई पहुंचा। जहां से पिहानी पहुंच गया। इस गुमनाम बच्चे के बारे में चाइल्ड लाइन को खबर मिली। उसकी मेहनत के चलते बच्चा अपने घर वालों के बीच पहुंच गया। घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गरीबी में भीख मांगने लगा था दस साल का बच्चा

बताया गया है बच्चे के बारे में पता होते ही चाइल्ड लाइन की टीम पिहानी पहुंची। जहां से वह बच्चे को अपने साथ ले आई। 10 साल के इस बच्चे की बराबर काउंसलिंग की जाती रही। इसके बाद पता चला कि बच्चा घर से भीख मांगते-मांगते हरदोई तक आ पहुंचा। जहां से वह पिहानी पहुंच गया। बच्चा पुलिस को मिला, पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

पिता करता है मजदूरी, मां है मानसिक बीमार

वह अपने घर में तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। पिता मज़दूरी करता है और मां मानसिक तौर पर बीमार चल रही है।पिता मज़दूरी करके किसी बच्चों का लालन पालन कर रहा है।चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चे को शुक्रवार को कार्यालय में सुरक्षित रख लिया।

इसके बाद उसके घर वालों की खोज-बीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद बच्चे की मौसी जो कि ललितपुर ज़िले के एक गांव में रहती है। उससे इस बारे में बात की गई।

चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक अनूप तिवारी ने बताया है कि शनिवार को के पिता और उसकी मौसी चाइल्ड लाइन कार्यालय पहुंचे। जिनकी सभी ज़रूरी कार्यवाही पूरी करने के बाद बच्चे को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने जिगर के टुकड़े को गले लगाते ही उसके गरीब बाप की आंखों से आंसू टपकने लगे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 13 फरवरी की सुबह से 15 फरवरी की शाम तक लागू रहेगा नया ट्रैफिक प्लान

संबंधित समाचार